
देहरादून: लोनी अर्बन मल्टी क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट कोऑपरेटिव सोसायटी (एलयूसीसी) द्वारा उत्तराखंड के हजारों लोगों से करीब 100 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ितों में अधिकतर दिहाड़ी मजदूर, महिलाएं और गृहणियां शामिल हैं। कई जिलों में दर्ज एफआईआर की जांच के बाद अब यह पूरा मामला सीबीआई के हवाले किया गया है।
पृष्ठभूमि / संदर्भ
एलयूसीसी सोसायटी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में सक्रिय थी। लोगों को बचत योजनाओं और अधिक मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये जमा कराए गए। जिन लोगों से ठगी हुई वे अधिकांश छोटे आय वर्ग के थे, जिनमें बड़ी संख्या महिलाओं की है।
पुलिस जांच में सामने आया कि कंपनी का मालिक नवी मुंबई का रहने वाला है, जबकि नेटवर्क देश के कई हिस्सों में फैला हुआ था।
शिकायतें और कानूनी कार्रवाई
वर्ष 2024–25 के बीच देवप्रयाग, घनसाली, कोटद्वार, पौड़ी, श्रीनगर, ऋषिकेश, देहरादून पटेलनगर, उत्तरकाशी, चंबा और नई टिहरी थानों में कुल 10 एफआईआर दर्ज की गईं। इन सभी मामलों में धोखाधड़ी और बड्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है।
मार्च 2025 में ऋषिकेश के एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट में पीआईएल दायर कर सीबीआई जांच की मांग की। एक और पीआईएल दायर होने के बाद हाईकोर्ट ने 17 सितंबर 2025 को सभी मामलों की सीबीआई जांच के आदेश दिए।
स्थानीय प्रतिक्रिया
ऋषिकेश और आसपास की महिलाओं ने बताया कि वे वर्षों की बचत इस सोसायटी में जमा करती रहीं, लेकिन पैसा वापस नहीं मिला।
एक महिला ने कहा— “हमने रोज की कमाई से रुपये बचाकर जमा किए थे। अब सब खत्म हो गया। हमें न्याय चाहिए।”
कई परिवारों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद कंपनी के दफ्तर बंद होते चले गए और अधिकारी संपर्क में नहीं आए।
पीड़ितों का आंदोलन
कई चरणों में महिलाएं और पीड़ित परिवार सड़कों पर उतरे।
- मार्च 2025: कोर्ट परिसर में विरोध
- सितंबर 2025: सड़क पर प्रदर्शन और राजभवन कूच
पीड़ितों की मांग है कि अपराधियों की संपत्तियां जब्त कर उनके पैसे वापस दिलाए जाएं।
इन 46 लोगों को बनाया गया आरोपी
कंपनी मालिक, चेयरमैन, एजेंट, ब्रांच मैनेजर, ब्रांड एम्बेसडर सहित कुल 46 आरोपी नामजद किए गए हैं —
1. कंपनी मालिक समीर अग्रवाल निवासी प्लॉट नंबर 502, ब्लॉसम, घनसोली, नवी मुंबई, महाराष्ट्र।
2. दिनेश सिंह चेयरमैन एलयूसीसी निवासी विजय विहार, लोनी, गाजियाबाद, यूपी।
3. आरके शेट्टी निवासी श्रेयस अपार्टमेंट, दादर वेस्ट, मुंबई, महाराष्ट्र।
4. संजय मुद्गिल निवासी वार्ड नंबर एक, भांजल, ऊना, हिमाचल प्रदेश।
5. श्रेयस तलपड़े (अभिनेता) कंपनी का ब्रांड एम्बेस्डर।
6. आलोक नाथ (अभिनेता) निवासी अंधेरी वेस्ट, मुंबई, कंपनी का ब्रांड एम्बेसडर।
7. उत्तम कुमार सिंह राजपूत निवासी चित्रगुप्त नगर, कोतवाली बाराबंकी, यूपी।
8. माया राजपूत निवासी चित्रगुप्त नगर, कोतवाली बाराबंकी, यूपी।
9. शबाब हुसैन रिजवी निवासी उरई, जिला जालौन, यूपी।
10. अरविंद कुशवाहा निवासी उरई, जिला जालौन, यूपी।
11. अजय कुमार श्रवणकर निवासी मोहल्ला काशीनाथ, कोंच, जालौन, यूपी।
12. साबिर अली निवासी लखीमपुर खीरी, यूपी।
13. राकेश कुमार वर्मा निवासी बलरामपुर, गैंसड़ी, यूपी।
14. रघुवेंद्र सिंह निवासी उरई, जालौन, यूपी।
15. संजीव कुमार खरे निवासी उरई, जालौन, यूपी।
16. संतोष कुमार मिश्रा निवासी अहमदपुर, बाराबंकी, यूपी।
17. शशिभानु सिंह निवासी आटा, जालौन, यूपी।
18. मंजर हुसैन निवासी देवा, बाराबंकी, यूपी।
19. द लोनी अर्बन मल्टी स्टेट क्रेडिट एंड थ्रिफ्ट सोसाइटी पता सी-8, ओसियन प्लाजा, शालीमार गार्डन, साहिबाबाद, गाजियाबाद, यूपी।
20. गिरीश चंद सिंह बिष्ट निवासी मीरा नगर, बापू ग्राम, ऋषिकेश।
21. उर्मिला बिष्ट निवसी मीरा नगर, ऋषिकेश।
22. जगमोहन बिष्ट निवासी मीरा नगर, ऋषिकेश।
23. शिवानी निवासी मीरा नगर, ऋषिकेश।
24. अनिता नेगी निवासी बीस बीघा, बापू ग्राम, ऋषिकेश।
25. विनीता भट्ट निवासी श्यामपुर, ऋषिकेश।
26. तरुण मौर्य निवासी ऋषिकेश, देहरादून।
27. बिमला सक्सेना निवासी पुराना पिक्चर हॉल, पावर हाउस, पौड़ी गढ़वाल।
28. शैलेन्द्र (ब्रांच मैनेजर) निवासी जोशीमठ, चमोली।
29. ममता भंडारी (ब्रांच मैनेजर श्रीनगर) निवासी विनोद विहार कॉलोनी, खादरी श्यामपुर, ऋषिकेश।
30. परितोष पंत सुद्धोवाला देहरादून।
31. विनीत सिंह निवासी अज्ञात।
32. प्रज्ञा रावत निवासी पदमपुर, मोटाढाक, कोटद्वार।
33. सरोजनी बिष्ट निवासी नंदपुर, कोटद्वार।
34. सोनिया रावत निवासी मावाकोट, कोटद्वार।
35. हरेंद्र सिंह निवासी श्रीनगर, पौड़ी।
36. प्रकाश सिंह भंडारी निवासी ऋषिकेश।
37. प्रकाश भंडारी निवासी ऋषिकेश।
38. नेहा भंडारी निवासी ऋषिकेश।
39. संगीता राणा निवासी रानीपोखरी, देहरादून।
40. विजेन्द्र पुष्पवान निवासी पैंज, ऊखीमठ, रुद्रप्रयाग।
41. इंदु उपाध्याय (ब्रांच मैनेजर) निवासी ऋषिकेश।
42. महेंद्र निवासी पुल नंबर एक, डाकपत्थर, विकासनगर, देहरादून।
43. शम्मी निवासी पुल नंबर एक, डाकपत्थर, विकासनगर, देहरादून।
44. गोविंद वर्मा निवासी पुल नंबर 1, डाकपत्थर, विकासनगर, देहरादून।
45. शुभम ममगाईं निवासी रानीपोखरी, देहरादून।
46. हिमांशु शर्मा निवासी रानीपोखरी, देहरादून।
आगे क्या?
हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब सीबीआई सभी दस्तावेज, बैंक खातों, संपत्तियों और लेनदेन की जांच करेगी। जांच एजेंसी यह भी पता लगाएगी कि किन-किन राज्यों में कंपनी ने नेटवर्क खड़ा किया और किन माध्यमों से पैसे की वसूली की गई।







