
रुद्रप्रयाग: ऊखीमठ क्षेत्र में स्थित छेनागाड़ में दो महीने पहले आई आपदा के बाद शनिवार को दो शव बरामद हुए हैं। इनमें से एक शव की पहचान कुलदीप सिंह (24 वर्ष), पुत्र बीरबल सिंह, निवासी ग्राम उछोला भोर के रूप में की गई है, जबकि दूसरे शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।
जानकारी के अनुसार, पीडब्ल्यूडी की टीम छेनागाड़ में निर्माण कार्य कर रही थी, तभी श्रमिकों को मलबे में दो शवों के अवशेष दिखाई दिए। इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दी गई, जिसके बाद डीडीआरएफ (जिला आपदा राहत एवं बचाव दल) की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बरामद किया गया।
राहत दल के अनुसार, दूसरे शव का केवल पैर मिलने से उसकी पहचान फिलहाल संभव नहीं हो सकी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।







