औली, जो उत्तराखंड का विश्व-प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा केंद्र है, आज अपने संरक्षण, संतुलित विकास और पर्यावरणीय सुरक्षा को लेकर गंभीर चर्चा के केंद्र में है। हाल के वर्षों में औली में बढ़ते पर्यटन दबाव, अव्यवस्थित विकास, स्नो-मेकिंग सिस्टम, आइस स्केटिंग रिंग, यातायात प्रबंधन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों और पर्यावरण से जुड़े लोगों ने आवाज़ उठाई है। Save Auli, इस मुहिम के तहत हुए धरना-प्रदर्शन, जनआंदोलन, प्रशासनिक बैठकों, सरकारी आश्वासनों और सांसदों-अधिकारियों की प्रतिक्रियाओं ने औली के भविष्य को लेकर नई बहस छेड़ी है। यहां आपको ज्योतिर्मठ-औली क्षेत्र से जुड़े ताज़ा घटनाक्रम, जनभावनाएं और नीतिगत फैसलों की विस्तृत जानकारी मिलेगी, जो औली को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित बनाए रखने की दिशा में हो रहे प्रयासों को समझने में मदद करती है।
Save Auli
ज्योतिर्मठ स्थित विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा केंद्र औली के संरक्षण और व्यवस्थित विकास की मांग को लेकर चल...
चमोली: उत्तराखंड के प्रसिद्ध विंटर डेस्टिनेशन औली की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों और पर्यटन कारोबारियों का...






