अब बाघों की सुरक्षा के लिए केंद्र की नई रणनीति

बाघ के पेट से निकला शर्ट का कॉलर, वन विभाग और विशेषज्ञ दंग

नरेंद्रनगर: उत्तराखंड में नरेंद्र नगर वन प्रभाग से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बाघिन के शावक के पोस्टमार्टम में पेट से शर्ट का कॉलर का टुकड़ा निकला है। वन्यजीवों के पोस्टमार्टम में आमतौर पर शिकार किए गए जीवों के अवशेष मिलते हैं, लेकिन संभवतः राज्य बनने के बाद यह पहला मामला है जब किसी मानव निर्मित वस्तु का टुकड़ा शावक के पेट से निकला हो।

जून में मिला था शावक का शव

जानकारी के अनुसार, शिवपुरी रेंज के ब्रह्मपुरी-गरुड़चट्टी पुल के पास जून माह में एक मादा शावक का शव मिला था। शावक की लंबाई 205 सेंटीमीटर और पूंछ की लंबाई 75 सेंटीमीटर थी। शव कुछ दिन पुराना था।

जब पशु चिकित्सकों की टीम ने पोस्टमार्टम किया तो पाया कि शावक के पेट में भोजन का कोई अंश नहीं था। शावक भूख से मरा था। लेकिन पेट से शर्ट के कॉलर का टुकड़ा मिला, जिसने वन्यजीव विशेषज्ञों को भी हैरान कर दिया।

वन अधिकारियों की प्रतिक्रिया

वनाधिकारियों का मानना है कि शावक लंबे समय से भूखा रहा होगा। भोजन न मिलने पर उसने जंगल में कूड़े के रूप में पहुंचे कपड़े के टुकड़े को किसी खाने की चीज समझकर निगल लिया होगा।

अपर प्रमुख वन संरक्षक (वन्यजीव) विवेक पांडे ने कहा कि इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है। उन्होंने स्वीकार किया कि जंगलों में पहुंच रहा कूड़ा अब वन्यजीवों के लिए गंभीर चुनौती बन रहा है।

बड़ा सवाल: जंगलों में कूड़ा क्यों पहुंच रहा?

विशेषज्ञों का कहना है कि पर्यटन स्थलों और जंगल किनारे बढ़ते मानवजनित कूड़े-कचरे से वन्यजीवों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ रहा है। शावक के पेट से शर्ट का कॉलर मिलना इसी खतरे की बड़ी चेतावनी है।

Rishikesh News

RishikeshNews.com में हम उत्तराखण्ड और ऋषिकेश की ताज़ा खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सरल और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाते हैं।

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *