
देहरादून। जिले के कई इलाकों में आज (27 अक्तूबर) चार रेलवे फाटक 12 घंटे तक बंद रहेंगे। इन फाटकों पर रेलवे लाइन की मरम्मत का कार्य किया जा रहा है। मरम्मत कार्य के चलते सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक इन फाटकों से आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
रेलवे के अनुसार, बंद किए जाने वाले फाटक निम्नलिखित हैं —
- रायवाला स्टेशन का रेलवे फाटक संख्या 20बी
- कॉसरो-डोईवाला स्टेशन के बीच स्थित फाटक संख्या 28सी
- हर्रावाला-देहरादून स्टेशन के मध्य स्थित फाटक संख्या 38बी
- हर्रावाला-देहरादून स्टेशन के मध्य स्थित फाटक संख्या 41बी
रेलवे ने बताया कि इन फाटकों के बंद रहने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए नागरिकों को वैकल्पिक मार्गों और अन्य रेलवे फाटकों का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
रेलवे अधिकारियों ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और यात्रा से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त करें, ताकि ट्रैफिक जाम या विलंब से बचा जा सके।







