
धर्म डेस्क: दिवाली से एक दिन पहले छोटी दिवाली, जिसे नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है, इस वर्ष 19 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी। इस दिन घर के मुख्य द्वार पर यमराज के नाम का चौमुखा दीप जलाया जाता है। ऐसा करने से माना जाता है कि अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है और व्यक्ति नकारात्मकताओं से दूर रहता है।
विशेष बात यह है कि इस वर्ष ग्रहों का भी शुभ संयोग रहेगा। 19 अक्टूबर को गुरु ग्रह कर्क राशि में गोचर करेंगे, दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर। इस गोचर का असर विशेष रूप से मिथुन, कन्या और मकर राशि वालों पर देखने को मिलेगा।
मिथुन राशि
- विवाह संबंधी बाधाएं दूर होंगी।
- जीवन में खुशियों का आगमन होगा।
- नए काम का प्रारंभ शुभ रहेगा।
- निवेश में आकस्मिक धन लाभ के योग।
- संतान सुख की प्राप्ति।
कन्या राशि
- नौकरी में प्रमोशन के अवसर।
- नए करियर और नौकरी के अवसर मिल सकते हैं।
- घर से दूर छात्रों के लिए घर आने का अवसर।
- प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव।
- आर्थिक लाभ और आत्मविश्वास में वृद्धि।
मकर राशि
- करियर और नौकरी में वृद्धि।
- नए सामाजिक और पेशेवर संबंध बनेंगे।
- कला और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम।
- आर्थिक स्थिति में मजबूती।
- नई संभावनाओं के साथ सफलता के योग।
इस छोटी दिवाली पर ग्रहों की चाल विशेष रूप से इन तीन राशियों के लिए शुभ है। मिथुन, कन्या और मकर राशि वाले अपने करियर, आर्थिक लाभ और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं।






