
धर्म डेस्क: 7 दिसंबर 2025 की शाम मंगल देव धनु राशि में गोचर करने जा रहे हैं। यह गोचर 16 जनवरी 2026 की सुबह तक जारी रहेगा। इस अवधि में मंगल की स्थिति ऊर्जा, साहस, निर्णय क्षमता और संबंधों पर विशेष प्रभाव डालती है। धनु में उनका प्रवेश आग्नेय तत्व वाली ऊर्जा को सक्रिय करता है, जिससे कुछ राशियों को अवसर और प्रगति मिल सकती है, जबकि कुछ को आत्म-नियंत्रण और संतुलन की आवश्यकता रहेगी।
नीचे प्रस्तुत राशियों पर इस गोचर का विस्तृत प्रभाव पढ़ें:
सिंह (Leo)
मंगलदेव आपके पंचम भाव में प्रवेश कर रहे हैं। पंचम भाव प्रेम, रचनात्मकता, बुद्धि और अभिव्यक्ति से जुड़ा होता है। इस गोचर से आत्मविश्वास बढ़ेगा और शिक्षा, कला, खेल तथा परफॉर्मेंस से जुड़ा कोई कार्य उभर कर सामने आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए यह समय अनुकूल साबित हो सकता है।
मंगल की दृष्टि अष्टम, एकादश और द्वादश भाव पर पड़ेगी, जिससे मानसिक स्तर पर कुछ परिवर्तन, लाभ के अवसर और आध्यात्मिक चिंतन उत्पन्न हो सकता है।
उपाय
बच्चों को मिठाई खिलाएं और रिश्तों में विनम्रता बनाए रखें। इससे मंगल की उग्रता संतुलित होती है और संबंधों में सौहार्द बना रहता है۔
कन्या (Virgo)
मंगलदेव का गोचर चतुर्थ भाव में होने वाला है। यह भाव घर, माता, वाहन, सुख-सुविधाएं और भावनात्मक स्थिरता से संबंधित होता है। इस अवधि में आप घर की सजावट, मरम्मत या स्थान परिवर्तन को लेकर निर्णय ले सकते हैं।
मंगल की दृष्टि सप्तम, दशम और एकादश भाव पर पड़ेगी। इसका असर रिश्तों, करियर की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर सकारात्मक दिखाई दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आपका प्रयास बढ़ेगा और लक्ष्य प्राप्ति की इच्छा प्रबल होगी।
उपाय
घर को साफ-सुथरा रखें और जरूरतमंदों को मसूर दाल दें। इससे ग्रह ऊर्जा स्थिर होती है और मन में शांति बनी रहती है।
तुला (Libra)
मंगलदेव आपका तृतीय भाव सक्रिय कर रहे हैं, जो साहस, संचार, यात्राओं, नए प्रयासों और भाई-बहनों से संबंधित है। यह समय आपको नई दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकता है। कोई नया कौशल सीखने, काम विस्तार करने या साहसिक निर्णय लेने का मौका मिल सकता है।
मंगल की दृष्टि छठे, नवम और दशम भाव पर पड़ेगी। इससे स्वास्थ्य, भाग्य और करियर में सुधार के संकेत मिलते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है, परंतु आपका प्रदर्शन उत्तम रहने की संभावना है।
उपाय
मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और अनावश्यक विवादों से बचें।
वृश्चिक (Scorpio)
वृश्चिक राशि के लिए मंगलदेव अत्यंत महत्वपूर्ण ग्रह हैं, क्योंकि वे इस राशि के लग्नेश और छठे भाव के स्वामी हैं। इस गोचर में मंगल द्वितीय भाव में प्रवेश करेंगे, जो वाणी, धन, परिवार और मूल्यों का सूचक है। धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
मंगल की दृष्टि पंचम, अष्टम और नवम भाव को प्रभावित करेगी। इस कारण आपकी रचनात्मकता बढ़ सकती है, भीतर से कोई परिवर्तन उभर सकता है और भाग्य सहयोग भी मिलने लगेगा। आध्यात्मिक रुचि या किसी नए ज्ञान की ओर मन आकर्षित हो सकता है।
उपाय
लाल फल दान करें और बोलचाल में संयम रखें। इससे पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे और ग्रह दोष कम होंगे।







