
ऋषिकेश। बीते शनिवार को सड़क दुर्घटना में घायल हुई महिला ने एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। महिला को रोडवेज बस चालक ने खांडगांव के पास ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मारी थी।
घटना स्मृति वन के सामने हुई थी, जहां स्कूटी सवार महिला प्रभा (पत्नी राजवीर गुसाईं, निवासी गढ़ी मयचक श्यामपुर) गंभीर रूप से घायल हो गई थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी का हैंडल महिला के पेट में घुस गया। उन्हें तत्काल एम्स ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
मृतका के भाई संदीप सिंह रावत (निवासी ग्राम जयकोट, टिहरी गढ़वाल) की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने बताया कि वाहन नंबर के आधार पर चालक की पहचान की जा रही है,
जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।







