
ऋषिकेश: आज ऋषिकेश में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। डेक्कन वैली (Deccon Valley) के सामने पुल से एक टैक्सी कार अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। हादसे के समय आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन मौके पर मौजूद राफ्टिंग टीम के बहादुर युवाओं ने बिना एक पल गंवाए तुरंत रेस्क्यू शुरू कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैक्सी के गिरते ही कुछ राफ्टिंग गाइड्स नदी किनारे मौजूद थे। उन्होंने तुरंत नदी में छलांग लगाई और कार में फंसे व्यक्ति को बाहर निकालकर सुरक्षित किनारे लाए। उनकी तत्परता और साहस के चलते एक बड़ी जनहानि टल गई।
स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने इन गाइड्स की हिम्मत और मानवता की सराहना की। सोशल मीडिया पर भी इन युवाओं की बहादुरी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
नगर क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से इन गाइड्स को सम्मानित करने की मांग की है। वास्तव में, ये राफ्टिंग गाइड्स न सिर्फ साहसिक खेलों के मार्गदर्शक हैं, बल्कि मानवता के सच्चे रक्षक भी हैं।
सलाम है इन युवाओं की हिम्मत और इंसानियत को, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना किसी और की जिंदगी बचाई।







