DSSSB TGT Teacher Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया शुरू
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने वर्ष 2025 के लिए टीजीटी शिक्षक (TGT Teacher) पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती अभियान के तहत गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, ड्रॉइंग और विशेष शिक्षा जैसे विषयों के लिए कुल 5,346 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अक्तूबर 2025 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 7 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
भर्ती का नाम |
पंजीकरण प्रारंभ |
अंतिम तिथि |
कुल पद |
आधिकारिक वेबसाइट |
DSSSB TGT शिक्षक भर्ती 2025 |
9 अक्तूबर 2025 दोपहर 12 बजे |
7 नवंबर 2025 रात्रि 11.59 बजे |
5,346 |
dsssbonline.nic.in |
टीजीटी रिक्तियों का विवरण 2025
पोस्ट कोड |
पद का नाम |
कुल रिक्तियां |
55/25 | TGT (गणित) पुरुष | 744 |
56/25 | TGT (गणित) महिला | 376 |
57/25 | TGT (अंग्रेजी) पुरुष | 869 |
58/25 | TGT (अंग्रेजी) महिला | 104 |
59/25 | TGT (सामाजिक विज्ञान) पुरुष | 310 |
60/25 | TGT (सामाजिक विज्ञान) महिला | 92 |
61/25 | TGT (प्राकृतिक विज्ञान) पुरुष | 630 |
62/25 | TGT (प्राकृतिक विज्ञान) महिला | 502 |
63/25 | TGT (हिंदी) पुरुष | 420 |
64/25 | TGT (हिंदी) महिला | 134 |
65/25 | TGT (संस्कृत) पुरुष | 342 |
66/25 | TGT (संस्कृत) महिला | 416 |
67/25 | TGT (उर्दू) पुरुष | 45 |
68/25 | TGT (उर्दू) महिला | 116 |
69/25 | TGT (पंजाबी) पुरुष | 67 |
70/25 | TGT (पंजाबी) महिला | 160 |
71/25 | ड्रॉइंग टीचर | 527 |
72/25 | विशेष शिक्षा शिक्षक | 120 |
कुल रिक्तियां | 5,346 |
योग्यता मानदंड
- उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक या मास्टर डिग्री होनी चाहिए, कम से कम 50% अंकों के साथ।
- बीएड डिग्री और CTET उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
- उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना जरूर देखें।
वेतनमान और आवेदन शुल्क
पद |
पे लेवल |
मासिक वेतन |
आवेदन शुल्क |
TGT शिक्षक |
Level-7 (Group B) |
₹44,900 – ₹1,42,400 |
₹100 (SC/ST/PWD/Ex-Servicemen छूट) |
कैसे करें आवेदन?
- आधिकारिक वेबसाइट dsssbonline.nic.in पर जाएँ।
- नई पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करें और पंजीकरण आईडी प्राप्त करें।
- लॉगिन कर आवेदन पत्र भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें (यदि लागू)।
- आवेदन जमा करें और प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें।
Rishikesh News
RishikeshNews.com में हम उत्तराखण्ड और ऋषिकेश की ताज़ा खबरें और महत्वपूर्ण अपडेट सरल और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुँचाते हैं।