
ISRO SAC Scientist Engineer Recruitment 2026: 49 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO के अंतर्गत कार्यरत स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (SAC), अहमदाबाद ने साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एसडी’ और ‘एससी’ (ग्रुप–ए) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 49 रिक्तियां भरी जाएंगी।
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 12 फरवरी 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 23 जनवरी 2026 (सुबह 10 बजे)
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 12 फरवरी 2026 (शाम 5 बजे)
आयु व योग्यता की कट-ऑफ तिथि: 12 फरवरी 2026
लिखित परीक्षा: बाद में घोषित की जाएगी
ISRO SAC Scientist/Engineer Vacancy 2026: पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एसडी’ और ‘एससी’ के कुल 49 पद भरे जाएंगे।
साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एसडी’ पद
RF एवं माइक्रोवेव – 2 पद
वायरलेस / सैटेलाइट / डिजिटल कम्युनिकेशन – 1 पद
एग्रीकल्चरल फिजिक्स / मौसम विज्ञान – 1 पद
साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ पद
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन – 3 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन (VLSI / माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स) – 10 पद
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन (वायरलेस / सैटेलाइट) – 1 पद
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग – 7 पद
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (NESAC हेतु) – 1 पद
पावर इलेक्ट्रॉनिक्स – 4 पद
एप्लाइड ऑप्टिक्स / ऑप्टिकल इंजीनियरिंग – 1 पद
सिविल / एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग / हाइड्रोलॉजी – 1 पद
एग्रीकल्चर – 6 पद
सांख्यिकी / गणित – 1 पद
फिजिकल ओशनोग्राफी – 1 पद
मरीन बायोलॉजी / मरीन साइंस – 1 पद
एटमॉस्फेरिक साइंस एवं ओशनोग्राफी – 8 पद
शैक्षणिक योग्यता
साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एसडी’ पदों के लिए उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर डिग्री के साथ न्यूनतम 60% अंक या 6.5 CGPA होना चाहिए। इसके अलावा इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री के साथ 65% अंक या 6.84 CGPA वाले अभ्यर्थी भी पात्र हैं। कुछ विशेष पदों के लिए पीएचडी धारक उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ पदों के लिए मास्टर डिग्री या विज्ञान स्नातकोत्तर डिग्री के आधार पर योग्यता तय की गई है। सभी डिग्रियां मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एसडी’: 18 से 35 वर्ष
साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ (M.E./M.Tech): 18 से 30 वर्ष
साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ (M.Sc): 18 से 28 वर्ष
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।
चयन प्रक्रिया
साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एसडी’ पदों के लिए पहले प्रारंभिक छंटनी की जाएगी, जिसके बाद योग्य उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’ पदों के लिए पहले कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा होगी और सफल अभ्यर्थियों का व्यक्तिगत इंटरव्यू लिया जाएगा।
वेतनमान
साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एसडी’: ₹67,100 से ₹2,08,700 प्रति माह (लेवल–11)
साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’: ₹56,100 से ₹1,77,500 प्रति माह (लेवल–10)
इसके अतिरिक्त महंगाई भत्ता और अन्य सुविधाएं ISRO के नियमों के अनुसार मिलेंगी।
आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार sac.gov.in या careers.sac.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले ISRO लाइव रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। फॉर्म भरने के बाद आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर आवेदन को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा।







