
RRB NTPC UG Result 2025-26 घोषित, रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट (UG) सीबीटी-2 रिजल्ट 2025-26 आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। यह परिणाम उन अभ्यर्थियों के लिए घोषित किए गए हैं, जिन्होंने अंडरग्रेजुएट स्तर के पदों के लिए आयोजित दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) में भाग लिया था। रेलवे बोर्ड ने 23 जनवरी 2026 को यह नतीजे अपनी सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर अपलोड किए हैं। रिजल्ट के साथ मेरिट लिस्ट, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ अंक भी जारी किए गए हैं। पूरी चयन प्रक्रिया सीईएन 06/2024 भर्ती अधिसूचना के अंतर्गत संचालित की जा रही है।
जोन-वाइज मेरिट लिस्ट जारी
रेलवे भर्ती बोर्ड ने अलग-अलग जोन के लिए पीडीएफ फॉर्मेट में परिणाम प्रकाशित किए हैं। इन पीडीएफ में अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। चेन्नई, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, पटना, रांची और इलाहाबाद (प्रयागराज) सहित सभी क्षेत्रीय बोर्डों ने अपनी-अपनी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।
सीबीटी-2 के बाद आगे की प्रक्रिया
सीबीटी-2 में सफल उम्मीदवारों के लिए अब चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू होगा। पद की प्रकृति के अनुसार अभ्यर्थियों को कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) या टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST) में शामिल होना होगा। रेलवे बोर्ड के अनुसार, परीक्षा से लगभग 10 दिन पहले सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की जाएगी, जबकि ई-कॉल लेटर (एडमिट कार्ड) परीक्षा तिथि से 4 दिन पहले उपलब्ध कराया जाएगा।
इन चरणों के बाद सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अंतिम चयन पूरी तरह मेरिट, मेडिकल फिटनेस और दस्तावेजों की जांच के आधार पर किया जाएगा।
RRB NTPC UG रिजल्ट कैसे चेक करें
उम्मीदवार अपने संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ‘Result and Cut Off for RRB NTPC UG CEN 06/2024’ लिंक पर क्लिक करें। स्क्रीन पर खुलने वाली पीडीएफ फाइल में Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर सर्च करें। यदि रोल नंबर सूची में मौजूद है, तो अभ्यर्थी अगले चरण के लिए योग्य माने जाएंगे।







