
IAF AFCAT Admit Card 2026 जारी, भारतीय वायुसेना में अधिकारी बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। भारतीय वायुसेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (AFCAT) 01/2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण किया था, वे अब afcat.edcil.co.in पर लॉग इन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
भारतीय वायुसेना की ओर से स्पष्ट किया गया है कि एडमिट कार्ड उम्मीदवारों के लॉगिन डैशबोर्ड पर उपलब्ध करा दिया गया है और परीक्षा में शामिल होने के लिए इसका प्रिंटेड कॉपी साथ ले जाना अनिवार्य होगा।
एडमिट कार्ड में इन विवरणों की करें जांच
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि और रिपोर्टिंग समय को ध्यान से जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
पहले जारी की गई थी सिटी इंटिमेशन स्लिप
एडमिट कार्ड जारी होने से पहले भारतीय वायुसेना ने AFCAT 1, 2026 की सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी। इसके जरिए उम्मीदवारों को केवल परीक्षा शहर की जानकारी दी गई थी, ताकि वे समय रहते यात्रा और ठहरने की योजना बना सकें।
हालांकि, वायुसेना ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड नहीं है और इसके आधार पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्र का पूरा पता और समय से जुड़ी जानकारी केवल आधिकारिक एडमिट कार्ड में ही होती है।
परीक्षा केंद्र पर किन बातों का रखें ध्यान
उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस) साथ ले जाना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
AFCAT 1 Admit Card 2026 ऐसे करें डाउनलोड
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट afcat.edcil.co.in पर जाएं। इसके बाद पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करें। लॉगिन करते ही स्क्रीन पर AFCAT 1, 2026 का एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लेना चाहिए।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें और परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई सूचना या निर्देश के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।







