
यमकेश्वर: लक्ष्मणझूला -कांडी -नीलकंठ और घट्टूगाड-सिलोगी मार्गों की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। इन मार्गों की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिससे आमजन और यात्रियों को दर्शन और रोजमर्रा की आवागमन में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोग बता रहे हैं कि खराब सड़कें न केवल यात्रा को मुश्किल बना रही हैं, बल्कि दुर्घटना का भी खतरा बढ़ा रही हैं। विशेष रूप से यात्रियों को जान जोखिम में डालकर यात्रा करनी पड़ रही है। वहीं, यह देखा गया है कि इन मार्गों पर वीआईपी अधिकारियों का आवागमन सुचारू रहता है, लेकिन वो सब अपनी बड़ी-बड़ी गाडिओं में आते है। आम जनता की किसी को कोई परवाह ही नहीं है, लोगों के लिए सड़कें अब भी जर्जर बनी हुई हैं।
सड़क की बदहाली और ट्रैफिक व्यवस्था पर आवाज उठाने वाले लोग भी अब तक किसी ठोस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन से नागरिकों की मांग है कि सड़क मरम्मत और यातायात सुधार के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं।
सड़क पर पड़े गड्ढे और टूटी हुई सड़कें आमजन की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा हैं। नागरिकों का कहना है कि अगर इसी तरह हालात बने रहे तो आने वाले समय में दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ सकती है।







