
देहरादून। ऑलवेदर परियोजना के तहत ऋषिकेश में यातायात दबाव कम करने के लिए नेपाली फार्म से ढालवाला तक नई सड़क बनाने की तैयारी तेज हो गई है। घनी आबादी और सीमित स्थान के कारण पुरानी सड़क का चौड़ीकरण संभव नहीं हो पा रहा था। अब एनएच खंड ढईवाला ने इस मार्ग का नया एलाइन्मेंट तैयार कर दिया है।
नई सड़क अब नेपाली फार्म के पास तीन पानी—गड्डू—श्यामपुर—भट्टोवाला—गुमानीवाला—योगनगरी रेलवे स्टेशन के पीछे से होकर ढालवाला पहुँचेगी। इस मार्ग के बन जाने से नेपाली फार्म से तपोवन के बीच होने वाले भारी जाम से लोगों को राहत मिलेगी। यह क्षेत्र ऐसा हिस्सा है जहाँ स्थानीय लोग, पर्यटक और चारधाम यात्री घंटों जाम की समस्या से जूझते हैं।
नई सड़क गड्डू—श्यामपुर, श्यामपुर, गुमानीवाला और भट्टोवाला जैसे बड़े इलाकों को भी सीधे दोनों तरफ की मुख्य सड़कों से जोड़ेगी, जिससे आवागमन और सुगम होगा।
ढालवाला–तपोवन के बीच बनेंगी पाँच सुरंगें
ढालवाला से तपोवन तक कुल पाँच सुरंगों का निर्माण प्रस्तावित है। इनमें—
- पहली सुरंग लगभग 1.40 किमी लंबी होगी
- यह सुरंग ढालवाला पुराना कार्यलय से खरसौता तक 700 मीटर तक जाएगी
- शेष चार सुरंगें क्रमशः 100 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 300 मीटर की बनेंगी
इन सुरंगों के बनने से पूरे क्षेत्र में आवाजाही तेज और सुरक्षित हो जाएगी।
अधिकारी का बयान
नई डीपीआर तैयार की जा रही है।
“नेपाली फार्म से नटराज चौक तक सड़क चौड़ीकरण में आबादी क्षेत्र बड़ी बाधा है। इसलिए एलाइन्मेंट बदलकर नई डीपीआर बनाई जा रही है, जो जल्द तैयार होगी।”
— नवनीत पांडेय, एनएच खंड ढईवाला






