
ऋषिकेश। लगातार हो रही बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को गति देने के लिए ऋषिकेश विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार को मंशा देवी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 154 आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि के चैक वितरित किए।
आपदा की घड़ी में सरकार आपके साथ – डॉ. अग्रवाल
चैक वितरण कार्यक्रम में विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि आपदा की कठिन घड़ी में राज्य सरकार और प्रशासन हर कदम पर प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसी भी आपदा पीड़ित को राहत और सहायता से वंचित नहीं रखा जाएगा।
बारिश से भारी नुकसान, विधायक ने कराया सर्वे
गौरतलब है कि पिछले दिनों मंशा देवी क्षेत्र में लगातार बारिश के चलते भारी नुकसान हुआ था। उस दौरान डॉ. अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और तहसील प्रशासन को प्रभावितों का सर्वे कर शीघ्र मुआवजा देने के निर्देश दिए थे। उसी क्रम में शुक्रवार को प्रभावितों को राहत चैक वितरित किए गए।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
चैक वितरण कार्यक्रम में स्थानीय पार्षदों और जनप्रतिनिधियों के साथ सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर पार्षद विनोद नाथ, विजय बिष्ट, कलम सिंह कैंतुरा, नायब तहसीलदार नायज़ अली, कानूनगो सुशील चौहान, सौरभ रावत, दिनेश नाथ, केसर सिंह नेगी, विजेंद्र बेलवाल, सीमा राणा और विजेंद्र राणा समेत कई लोग उपस्थित रहे।
विधायक ने कहा कि जनता की सेवा ही उनका संकल्प है और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत व पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा।







