
हरियाणा में कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने दोनों कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाओं की समय-सारिणी आधिकारिक रूप से जारी कर दी है। संबंधित छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी डेटशीट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, वार्षिक परीक्षाएं 16 फरवरी 2026 से शुरू होंगी। बोर्ड की ओर से स्पष्ट किया गया है कि डेटशीट में परीक्षा की तिथि, समय, विषय कोड और विषयवार शेड्यूल की पूरी जानकारी दी गई है।
परीक्षा कब से शुरू होंगी और समय क्या रहेगा
हरियाणा बोर्ड की कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 16 फरवरी 2026 से शुरू होंगी, जबकि कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से आयोजित की जाएंगी। दोनों कक्षाओं के लिए परीक्षा का समय सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपनी डेटशीट ध्यान से देख लें और उसी अनुसार तैयारी करें।
HBSE Class 9 Date Sheet 2026: कक्षा 9वीं की परीक्षा समय-सारिणी
| परीक्षा तिथि (2026) | विषय |
|---|---|
| 17 फरवरी | हिंदी |
| 19 फरवरी | सामाजिक विज्ञान |
| 21 फरवरी | अंग्रेज़ी |
| 23 फरवरी | अंक शास्त्र |
| 25 फरवरी | विज्ञान |
| 27 फरवरी | ड्राइंग, कृषि, गृह विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा, हिंदुस्तानी संगीत, पशुपालन, नृत्य, खुदरा (NSQF), निजी सुरक्षा (NSQF), ऑटोमोटिव (NSQF), आईटी-आईटीईएस (NSQF), सौंदर्य एवं स्वास्थ्य (NSQF), शारीरिक शिक्षा (NSQF), पर्यटन एवं आतिथ्य सत्कार (NSQF), बैंकिंग-वित्तीय सेवाएं-बीमा (NSQF), स्वास्थ्य सेवा (NSQF), विद्युत (NSQF), प्लंबिंग (NSQF), मीडिया एवं मनोरंजन (NSQF), निर्माण (NSQF) |
| 2 मार्च | पंजाबी, संस्कृत, उर्दू |
| 5 मार्च | संस्कृत साहित्य (आर्ष पद्धति गुरुकुल / परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ), आईटी एंड आईटीईएस (केवल सरकारी मॉडल स्कूल) |
| 6 मार्च | संस्कृत व्याकरण (आर्ष पद्धति गुरुकुल / परंपरागत संस्कृत विद्यापीठ) |
HBSE Class 11 Date Sheet 2026: कक्षा 11वीं की परीक्षा समय-सारिणी
| परीक्षा तिथि (2026) | विषय |
|---|---|
| 16 फरवरी | अंग्रेजी कोर, अंग्रेजी इलेक्टिव |
| 17 फरवरी | ललित कला (सभी विकल्प) |
| 18 फरवरी | हिंदी कोर, हिंदी इलेक्टिव, विदेशी छात्रों के लिए अंग्रेजी |
| 19 फरवरी | गृह विज्ञान |
| 20 फरवरी | कृषि, मनोविज्ञान |
| 21 फरवरी | भूगोल |
| 23 फरवरी | भौतिकी, अर्थशास्त्र |
| 24 फरवरी | व्यायाम शिक्षा |
| 25 फरवरी | लोक प्रशासन, रसायन विज्ञान |
| 26 फरवरी | पंजाबी, संस्कृत, उर्दू |
| 27 फरवरी | इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, जीवविज्ञान |
| 28 फरवरी | राजनीति विज्ञान |
| 2 मार्च | अंक शास्त्र |
| 5 मार्च | NSQF विषय (खुदरा, ऑटोमोटिव, आईटी-आईटीईएस, स्वास्थ्य सेवा, शारीरिक शिक्षा, सौंदर्य एवं स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि, मीडिया, निजी सुरक्षा, बैंकिंग-वित्त-बीमा, परिधान, विद्युत, प्लंबिंग, निर्माण) |
| 6 मार्च | समाजशास्त्र, जैव प्रौद्योगिकी |
| 7 मार्च | हिंदुस्तानी गायन संगीत, वाद्य संगीत, तबला |
| 9 मार्च | कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी एवं आईटीईएस (केवल सरकारी मॉडल स्कूल) |
| 10 मार्च | दर्शनशास्त्र, नृत्य |
| 11 मार्च | संस्कृत व्याकरण भाग-1, सैन्य विज्ञान |
| 12 मार्च | संस्कृत व्याकरण भाग-2 |
| 13 मार्च | संस्कृत साहित्य वेद सिद्धांत |
छात्रों के लिए जरूरी सलाह
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले पूरी डेटशीट ध्यान से पढ़ें, विषयवार तैयारी की योजना बनाएं और समय का सही प्रबंधन करें। किसी भी तरह के बदलाव या नई सूचना के लिए केवल हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट पर ही भरोसा करें।







