
देहरादून: एक निजी अस्पताल में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ ने जहर का इंजेक्शन लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट, मोबाइल फोन और सिरिंज बरामद किए हैं।
घर में मिला मृत अवस्था में युवक
थानाध्यक्ष प्रेमनगर कुंदन राम के अनुसार, गुरुवार को प्रकाश चंद, निवासी कंडोली, ने सूचना दी कि उनके पुत्र अशोक ने घर पर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही विधोली चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे।
पुलिस जब कमरे में पहुँची तो युवक बिस्तर पर मृत अवस्था में मिला। उसके बाएँ हाथ पर कैनोला लगा हुआ था और पास में दो खाली सिरिंज पड़ी थीं।
इंद्रेश अस्पताल में करता था नौकरी
पुलिस जांच में पता चला कि मृतक अशोक इंद्रेश अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत था। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
पुलिस जांच जारी
मौके से बरामद सिरिंज, शीशी और मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि आत्महत्या की पीछे की परिस्थितियाँ क्या थीं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, अशोक अपने काम में जिम्मेदार और शांत स्वभाव का युवक था। फिलहाल पुलिस पारिवारिक और मानसिक पहलुओं की भी जांच कर रही है।







