
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को हरिद्वार पहुंचे, जहां उन्होंने डामकोठी में आयोजित बैठक में कुंभ से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान अधिकारियों के साथ कुंभ की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।
समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने व्यक्तिगत पूजा-अनुष्ठान भी संपन्न किए।
जगतगुरु आश्रम में लिया आशीर्वाद
कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी जगतगुरु आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने संत समाज के साथ संवाद भी किया और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण पर चर्चा की।






