
धर्म डेस्क: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व माना गया है। यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित होता है और श्रद्धा, नियम तथा भक्ति के साथ किए गए एकादशी व्रत से साधक पापों से मुक्त होकर सुख-समृद्धि, आरोग्य और मोक्ष की प्राप्ति करता है। हर माह के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की ग्यारहवीं तिथि को एकादशी कहा जाता है, जिसे भगवान विष्णु की अत्यंत प्रिय तिथि माना गया है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, स्वयं श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को एकादशी व्रत की महिमा बताते हुए कहा था कि इस व्रत के पालन से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट होते हैं, कार्य सिद्ध होते हैं, दरिद्रता दूर होती है और शत्रुओं का भय समाप्त हो जाता है। साथ ही यह व्रत अकाल मृत्यु के भय को भी दूर करता है।
जो भक्त पूरी श्रद्धा से इस व्रत का पालन करते हैं, उन्हें धन-वैभव, परिवार का कल्याण, पितरों का आशीर्वाद तथा मृत्यु के बाद स्वर्ग की प्राप्ति होती है। यही कारण है कि सभी व्रतों में इसे सर्वश्रेष्ठ कहा गया है।
एकादशी व्रत 2026 लिस्ट (Ekadashi 2026 List in Hindi)
साल 2026 में आने वाली सभी एकादशियों की तिथि और नाम नीचे तालिका में दिए गए हैं:
एकादशी व्रत 2026 — तिथि और नाम
| तिथि | दिन | एकादशी का नाम |
|---|---|---|
| 14 जनवरी 2026 | बुधवार | षटतिला एकादशी |
| 29 जनवरी 2026 | बृहस्पतिवार | जया एकादशी |
| 13 फरवरी 2026 | शुक्रवार | विजया एकादशी |
| 27 फरवरी 2026 | शुक्रवार | आमलकी एकादशी |
| 15 मार्च 2026 | रविवार | पापमोचनी एकादशी |
| 29 मार्च 2026 | रविवार | कामदा एकादशी |
| 13 अप्रैल 2026 | सोमवार | वरूथिनी एकादशी |
| 27 अप्रैल 2026 | सोमवार | मोहिनी एकादशी |
| 13 मई 2026 | बुधवार | अपरा एकादशी |
| 27 मई 2026 | बुधवार | पद्मिनी एकादशी |
| 11 जून 2026 | बृहस्पतिवार | परम एकादशी |
| 25 जून 2026 | बृहस्पतिवार | निर्जला एकादशी |
| 10 जुलाई 2026 | शुक्रवार | योगिनी एकादशी |
| 25 जुलाई 2026 | शनिवार | देवशयनी एकादशी |
| 9 अगस्त 2026 | रविवार | कामिका एकादशी |
| 23 अगस्त 2026 | रविवार | श्रावण पुत्रदा एकादशी |
| 7 सितंबर 2026 | सोमवार | अजा एकादशी |
| 22 सितंबर 2026 | मंगलवार | परिवर्तिनी एकादशी |
| 6 अक्तूबर 2026 | मंगलवार | इन्दिरा एकादशी |
| 22 अक्तूबर 2026 | बृहस्पतिवार | पापांकुशा एकादशी |
| 5 नवंबर 2026 | बृहस्पतिवार | रमा एकादशी |
| 20 नवंबर 2026 | शुक्रवार | देवुत्थान एकादशी |
| 4 दिसंबर 2026 | शुक्रवार | उत्पन्ना एकादशी |
| 20 दिसंबर 2026 | रविवार | मोक्षदा एकादशी |
एकादशी व्रत का महत्व
एकादशी का व्रत केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं, मानसिक और आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उपवास से मन और शरीर दोनों शुद्ध होते हैं, और ध्यान-भक्ति से व्यक्ति की आध्यात्मिक शक्ति बढ़ती है। ऐसा माना जाता है कि एकादशी व्रत का पालन करने से ईश्वर कृपा शीघ्र प्राप्त होती है।







