
ऋषिकेश। चंद्रभागा पुल के पास देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। घटना शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे आईएसबीटी रोड पर हुई, जब गुमानीवाला निवासी सूरज नेगी (22 वर्ष) अपने दोस्त के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।
आईएसबीटी की ओर से आते समय उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में सूरज नेगी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की पुष्टि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केसी भट्ट ने की। उन्होंने बताया कि हादसे में बाइक सवार दूसरे युवक को हल्की चोटें आई हैं।
पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें अक्सर बंद रहती हैं, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है।







