
यमकेश्वर: यमकेश्वर क्षेत्र के ग्राम जुड्डा में एक अत्यंत दुखद घटना सामने आई है, जहां श्री प्रदीप भंडारी की पत्नी श्रीमती मेघा भंडारी पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। इस हमले में मेघा भंडारी के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की तत्परता से उपचार के बाद अब उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग के रेंजर को मौके पर बुलाया गया। ग्रामीणों ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा दिया जाए और क्षेत्र में भालू के बढ़ते हमलों पर रोक लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। वन विभाग अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और ग्रामीण इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। वहीं, सभी ग्रामवासी मेघा भंडारी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं।






