
श्यामपुर: डीएसबी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के तीरंदाजों ने पंजाब के सीजीएम कॉन्वेंट स्कूल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय तीरंदाजी चैंपियनशिप (19-28 सितंबर) में 7 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न वर्गों में शानदार प्रदर्शन किया।
- बालिका अंडर-14 रिकर्व वर्ग: ऋषिका शर्मा, पल्लवी कश्यप, आराध्या बिष्ट – कांस्य पदक
- बालिका अंडर-17 रिकर्व वर्ग: आहना सकलानी, अनुष्का – कांस्य पदक
- बालिका अंडर-14 कंपाउंड वर्ग: आराध्या मौर्य – कांस्य पदक
- बालक अंडर-14 कंपाउंड वर्ग: अर्णव चौहान – कांस्य पदक
प्रधानाचार्य शिव सहगल ने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों के अथक प्रयास, कड़ी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है।
विद्यालय के अध्यक्ष ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। यह उपलब्धि उनके आत्मविश्वास और परिश्रम की मिसाल है।







