यमकेश्वर। आज यमकेश्वर विधानसभा के स्वर्गाश्रम मंडल में मंडल अध्यक्ष त्रिवेन्द्र सिंह नेगी जी की अध्यक्षता एवं यमकेश्वर की विधायक श्रीमती रेणु बिष्ट जी के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और पेड़ माँ के नाम वृक्षारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनके आदर्श और विचार—एकात्म मानववाद और अंत्योदय—पर प्रकाश डाला गया।
त्रिवेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के विचार पूरी मानवता के लिए सदियों तक प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।
इस अवसर पर भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने भी भाग लिया।