
ICSI CSEET January Result 2026 घोषित, कंपनी सेक्रेटरी बनने की दिशा में पहला कदम रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जनवरी 2026 का रिजल्ट 20 जनवरी 2026 को दोपहर 2 बजे जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट जारी होने के साथ ही उम्मीदवारों का विषयवार अंक विवरण भी उपलब्ध करा दिया गया है। स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक वेबसाइट पर लाइव है।
कब हुई थी CSEET जनवरी 2026 परीक्षा
ICSI की ओर से CSEET जनवरी 2026 परीक्षा का आयोजन 10 और 12 जनवरी 2026 को किया गया था। यह परीक्षा ऑनलाइन रिमोट-प्रॉक्टर्ड मोड में संपन्न कराई गई थी। परीक्षा का उद्देश्य सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों की योग्यता का आकलन करना था।
परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी
कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन ICSI द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए किया गया था। परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित हुई और इसके परिणाम अब आधिकारिक रूप से घोषित कर दिए गए हैं।
ई-मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध
आईसीएसआई ने साफ कर दिया है कि CSEET जनवरी 2026 की ई-Result-cum-Marks Statement रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। उम्मीदवार अपनी ई-मार्कशीट केवल ऑनलाइन माध्यम से ही डाउनलोड कर सकेंगे। मार्कशीट की कोई हार्ड कॉपी डाक के माध्यम से नहीं भेजी जाएगी।
CSEET January Result 2026 ऐसे करें डाउनलोड
रिजल्ट देखने और ई-मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर मौजूद STUDENT टैब पर क्लिक करें और फिर CSEET सेक्शन के अंतर्गत CSEET Results विकल्प चुनें। इसके बाद “CSEET Examination Result – January 2026” लिंक पर क्लिक करें। अब आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें। जानकारी सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट और ई-मार्कशीट दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
आगे की प्रक्रिया क्या होगी
CSEET जनवरी 2026 परीक्षा में सफल घोषित किए गए उम्मीदवार अब सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में दाखिले के लिए पात्र होंगे। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया, एडमिशन से जुड़ी तिथियों और अन्य जरूरी जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ICSI की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।







